पर्यावरण क्षेत्र में काम के लिए पीएम मोदी को मिला संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है।

PM Narendra Modi (PTI Photo/File)

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के छह सबसे उत्कृष्ट पर्यावरण परिवर्तकों को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक, ‘इस साल के पुरस्कार विजेताओं को आज के समय के कुछ बेहद अत्यावश्यक पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिये साहसी, नवोन्मेष और अथक प्रयास करने के लिये सम्मानित किया जा रहा है।’

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक, ‘इस साल के पुरस्कार विजेताओं को आज के समय के कुछ बेहद अत्यावश्यक पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए साहसी, नवोन्मेष और अथक प्रयास करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।’ नीतिगत नेतृत्व की श्रेणी में फ्रेंच राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और मोदी को संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिए चुना गया है।

नीतिगत नेतृत्व की श्रेणी में फ्रेंच राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और मोदी को संयुक्त रूप से इस सम्मान के लिये चुना गया है।पीएम मोदी के यूएन से अवॉर्ड मिलने पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Previous articleअयोध्या मामला: मस्जिद में नमाज पढ़ना इस्लाम का अभिन्न हिस्सा है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला
Next articleदिवाली से पहले महंगाई की मार: 19 वस्तुओं पर बढ़ा आयात शुल्क, एसी, फ्रीज और वाशिंग मशीन समेत ये सामान हुए महंगे