तेल विपणन कंपनियों ने आज आधी रात से पेट्रोल की कीमत 1.29 रुपये तथा डीजल की 97 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी है। इसमें राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला मूल्य वर्द्धित कर (वैट) शामिल नहीं है। पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आज आधी रात से हो गई।
नये साल की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और किसानों को राहत की घोषणा के एक दिन बाद पेट्रोल के दाम में एक रूपये उन्नतीस पैसे और डीजल के दाम में सत्तानवे पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम एक जनवरी और दो जनवरी की आधी रात से लागू हो जाएगी। पेट्रोलियम कंपनियों ने यह फैसला महीने की आखिर में होनेवाले समीक्षा बैठक के बाद लिया है।
Price of Petrol increased by Rs.1.29 per litre & price of Diesel increased by Rs.0.97 per litre, w.e.f from midnight of 1st/2nd January
— ANI (@ANI) January 1, 2017
आपको बता दे कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) प्रत्येक महीने की पहली और 16 तारीख को पिछले पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बाजार में औसत कीमत के आधार पर दरों में संशोधन करती हैं।
देश के चार प्रमुख महानगरों में कीमतों में बदलाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत (प्रति लीटर में) इस प्रकार हाेगी।
पेट्रोल
महानगर ———पुरानी कीमत——-नयी कीमत
दिल्ली————68.94————70.60
कोलकाता———71.50————73.13
मुंबई————-75.27————76.91
चेन्नई————68.41————70.07
डीजल
महानगर ———पुरानी कीमत——-नयी कीमत
दिल्ली————56.68————57.82
कोलकाता———58.92————60.06
मुंबई————-62.40————63.61
चेन्नई————58.28————59.47
पेट्रोल
महानगर ———पुरानी कीमत——-नयी कीमत
दिल्ली————68.94————70.60
कोलकाता———71.50————73.13
मुंबई————-75.27————76.91
चेन्नई————68.41————70.07
डीजल
महानगर ———पुरानी कीमत——-नयी कीमत
दिल्ली————56.68————57.82
कोलकाता———58.92————60.06
मुंबई————-62.40————63.61
चेन्नई————58.28————59.47