पाकिस्तान ने लगाया कंडोम के विज्ञापनों पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर हो रही है आलोचना

0

इस्लामिक देश पाकिस्तान की प्रसारण नियामक संस्था पेमरा ने एक अधिसूचना जारी कर पाकिस्तान के सभी रेडियो और टीवी चैनलो पर कंडोम के विज्ञापनों के प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

बीबीसी के मुताबिक पाकिस्तान की प्रसारण नियामक संस्था पेमरा को लगता है कि कंडोम जैसे ग़ैर ज़रूरी परिवार नियोजन साधनों के विज्ञापनों से मासूम बच्चों पर ग़लत असर पड़ सकता है।

इस बारे में पेमरा को काफी शिकायतें भी मिली थीं जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी।

पाकिस्तान सरकार के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही हैं। दुनिया भर के लोग पाकिस्तान की प्रसारण नियामक संस्था पेमरा के इस निर्णय के विरोध में प्रतिक्रिया भी दे रहे है।

Previous articleDigvijay Singh questions Arun Jaitley on corruption and nepotism
Next articlePakistan bans condom ads amidst concerns about children “asking questions”