उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी का निधन, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

0

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का गुरुवार(18 अक्टूबर) को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।

एनडी तिवारी तीन बार यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह 93 साल के थे। वह पहली बार 1976 में सीएम बने थे। एनडी के निधन से राजनीति पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के गवर्नर रह चुके एनडी तिवारी आज ही के दिन यानी 18 अक्टूबर 1925 को पैदा हुए थे।

एनडी तिवारी उत्तराखंड के नैनीताल में पैदा हुए थे। पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत खराब थी और उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। वे इंदिरा गांधी की सरकार में योजना मंत्री भी रहे। इसके बाद एनडी तिवारी ने वित्त, विदेश जैसे कई बड़े मंत्रालयों में जिम्मेदारी भी संभाली।

Previous articleMeToo: Vikas Bahl files Rs 10 crore defamation case against Anurag Kashyap, Vikramaditya Motwane
Next articleचुनाव से पहले वसुंधरा राजे को एक और बड़ा झटका: मानवेंद्र सिंह के बाद अब किसान नेता रामपाल जाट BJP छोड़ AAP में हुए शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत