NCP के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

0

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार (2 जनवरी) को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे, गुरुवार सुबह दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बेहद बीमार थे।

डीपी त्रिपाठी
फाइल फोटो: सोशल मीडिया

डीपी त्रिपाठी के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, ‘डीपी त्रिपाठी जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। वे एनसीपी के महासचिव थे। हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

डीपी त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। डीपी त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन सोनिया गांधी के विरोध में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी ज्वॉइन कर लिया था।

Previous articleराजस्थान: कोटा के अस्पताल में एक महीने में 100 मासूम बच्चों की मौत पर मायावती का प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत पर निशाना
Next articleFormer co-star of Kapil Sharma and ex-Bigg Boss contestant, Nehha Pendse, bids farewell to ‘single girl’ life with kiss from fiance Shardul Bayas