NABARD Admit Card 2021 Released: NABARD 2021 के एडमिट कार्ड जारी, nabard.org पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

NABARD Admit Card 2021 Released: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ग्रेड ‘ए’ (RDBS)/ (राजभाषा सर्विस) और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड B (RBDS) में असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NABARD ग्रेड A परीक्षा 18 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी जबकि नाबार्ड ग्रेड बी परीक्षा 17 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में 1 अंक के 200 प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। कॉल लेटर डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर है।

यह भर्ती अभियान ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (आरडीबीएस) में सहायक प्रबंधकों के 148 और राजभाषा सेवा में सहायक प्रबंधकों के 5 पदों को भरने के लिए है। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Direct link to download NABARD admit card 2021 for assistant manager

NABARD Admit Card 2021 ऐसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर’ सेक्शन में जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक पर क्लिक, जहां “Call Letter For Preliminary Examination For Assistant Manager Grade’ A’ – (RDBS/Rajbhasha) And Manager Grade’ B’ – (RDBS)- 2021” लिखा हो।
  • पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
  • NABARD Admit Card 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा और इस डाउनलोड करें।
  • आगे की उपयोग के लिए एडमिट कार्ड के कॉपी की प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous articleमीडिया द्वारा खबरों को साम्प्रदायिकता का रंग देने से देश की छवि खराब हो रही है, तबलीगी जमात से जुड़े केस पर बोला सुप्रीम कोर्ट
Next articleIndia fight back after being bowled out for 191 in Oval Test; England end day at 53/3; danger man Joe Root departs