बिहार: पटना में मुस्लिम कारीगर छठ पूजा के लिए तैयार कर रहे हैं मिट्टी के चूल्हे

0

बिहार की राजधानी पटना में मुस्लिम कारीगर छठ पूजा के लिए मिट्टी के चूल्हे तैयार कर रहे हैं। महिला कारीगरों का कहना है कि वो पिछले कई सालों से चूल्हे बना रहे हैं और लोग इस चूल्हे को खरीदने के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं। हम सफाई का बहुत ध्यान रखते हैं।

बिहार

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए महिला कारीगर उमेदा खातून ने बताया, “60 सालों से हम चूल्हे बना रहे हैं। लोग चूल्हे दूर-दूर से खरीदने आते हैं। हम सफाई का बहुत ध्यान रखते हैं। ये मिट्टी खेतों से लाकर चूल्हे तैयार किए जाते हैं।”

वही, एक अधेड़ मुस्लिम महिला आसमां बताती हैं कि दो दशकों से वो चूल्हों का निर्माण कर रही हैं। वो सुबह-सुबह नहाने के बाद से ही चूल्हे बनाने में लग जाती हैं। यहां मिट्टी से बने चूल्हे की कीमत 100 रुपए से लेकर दो सौ रुपए तक है।

बता दें कि, छठ पूजा की पहचान साफ सफाई और पवित्रता के लिए भी होती है। लगभग सभी समुदाय के लोग इस महान पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। छठ पूजा का पर्व बिहार में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

Previous articleमहाराष्ट्र: अहमदनगर सिविल अस्पताल के ICU में आग लगने से 10 मरीजों की मौत
Next articleअफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी में बड़ा हादसा: तेल टैंकर में भीषण विस्फोट, 90 से अधिक लोगों की मौत; कई घायल