दुनिया की सबसे मोटी महिला का मुंबई में होगा इलाज, 25 सालों से नहीं निकली घर से बाहर

0

मिस्र कि रहने वाली एमन अहमद दुनिया के सबसे मोटी महिला में से एक है, इसका महिला का वजन 500 किलोग्राम और अत्यधिक भारी-भरकम महिला बताया जा रहा है और वो पिछले 25 सालों से अपने घर के बाहर नहीं निकली है। बता दें कि, दुनिया की सबसे भारी महिला इलाज के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। मिस्र की रहने वाली 36 वर्षीय महिला को वजन कम करने के इलाज के लिए शनिवार सुबह भारत लाया गया है।

 

भारत में उनका इलाज मुंबई के सर्जन मुफ्फजल लकड़ावाला के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम करेगी। एमन के इलाज के लिए मुंबई में एक विशेष अस्पताल भी बनाया गया है जहां उनके आकार के दरवाजे और पलंग रखे गए हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमान को मुंबई लाने के लिए कोई भी एयरलाइन तैयार नहीं थी, जिसके बाद डॉक्टर लकड़वाला ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मदद मांगी। सुषमा ने उन्हें तुरंत मदद मुहैया करवाई।

 

एमन को विमान से मुंबई एयरपोर्ट लाया गया जहां बड़ी ही सावधानी के साथ उन्हें विमान से उतारते हुए अस्पताल ले जाया गया। उनके साथ उनकी बहन शाइमा अहमद आईं हैं। लकड़ावाला ने बताया कि मिस्र के इलेक्जेंड्रिया शहर की रहने वाली एमन बरसों से बिस्तर पर हैं। डॉ. लकड़ावाला की देखरेख में पिछले तीन महीनों ने एमन सारे एहतियात बरत रही हैं।

Previous articleBSF जवान का एक और वीडियो हुआ वायरल, DG के सामने ही बैखौफ होकर बयां किया अपना दर्द
Next articleUP elections: 30% votes polled till noon, outcome being seen as litmus test for PM Modi’s 3-year rule