MPSC State Service Prelims Admit Card 2021 Released: MPSC ने जारी किया प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड, mpsc.gov.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

MPSC State Service Prelims Admit Card 2021 Released: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने मंगलवार (2 मार्च) को MPSC राज्य सेवा के प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार mpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 14 मार्च 2021 को आयोजित की जाएगी।

MPSC State Service Prelims Admit Card 2021

पहले यह परीक्षा राज्य में 11 अक्टूबर 2020 को आयोजित की जाने वाली थी और इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल 2020 और फिर सितंबर 2020 में निर्धारित की गई थी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले MPSC की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद टॉप नेविगेशन बार में ऑनलाइन सुविधाओं पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन सिस्टम के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद MPSC Prelims Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, यहां अपने एप्लिकेशन आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे चेक कर लें।
  • आगे की उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous articleJindal Global Law School becomes India’s number one law school; enters top 100 in world
Next article20-year-old woman allegedly gang-raped in Uttar Pradesh’s Mahoba district, accused arrested