MP Board 10th and 12th Admit Card 2021 Released: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने शुक्रवार (9 अप्रैल) को कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जो छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूलों के प्रमुखों और प्रधानाचार्यों द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जाएगा। इसके बाद छात्र अपने स्कूलों से MPBSE कक्षा 10वीं, 12वीं 2021 का एडमिट कार्ड 2021 प्राप्त कर सकते हैं, जिस पर उनके हस्ताक्षर किए होंगे।
एमपी बोर्ड ने कहा गया है कि इसमें विषय या माध्यम संबंधी कोई त्रुटि होने पर 15 अप्रैल तक तय शुल्क जमा कर एमपी ऑनलाइन से इसमें सुधार कराया जा सकता है। ध्यान रहे कि कोई छात्र खुद से ये एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएगा। उसे अपने स्कूल से ही एडमिट कार्ड मिलेगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे MPBSE कक्षा 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2021 को प्राप्त करने के लिए अपने स्कूलों से संपर्क करे। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई और 12वीं की परीक्षा 1 मई से 21 मई 2021 तक आयोजित होगी।
Download MP Board 10th and 12th Admit Card 2021 – Direct Link
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
- सबसे पहले MP Board की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर चमकती सीधी लिंक, “MPBSE Class 10, 12 Admit Card 2021” पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- MP Board 10th, 12th Admit Card 2021 चेक करें और डाउनलोड करें।