VIDEO: बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, हमें कई बार अपराधियों की मदद के लिए पुलिस को फोन करना पड़ता है

0

मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के अध्यक्ष और खंडवा से पार्टी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने अपने बयान से एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, हमें कई बार अपराधियों की मदद के लिए पुलिस को फोन भी करना पड़ता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान बुरहानपुर के नेपानगर में नवीन थाना भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे और अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों की मजबूरी पर चर्चा करते हुए कहा कि, अनेक प्रकार के दबाव में पुलिस प्रशासन काम करता है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अपने संबोधन में नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि, मैं सामाजिक जीवन में हूं, विधायक और सांसद रहते हुए मैं इन सब चीजों से रूबरू हुआ। एक अपराधी भी अपराध करने के बाद अपने जनप्रतिनिधि से राहत की अपेक्षा रखता है। हमको भी विवशता में पुलिस को फोन करना पड़ता है कि इसने ऐसा कर दिया है, लेकिन इसे छोड़ दो। हमारे फोन, अलग-अलग दलों के नेताओं के फोन के बीच विभिन्न समुदाय के दबाव में पुलिस को काम करना पड़ता है।

साथ ही नंद कुमार ने कहा कि पुलिस इन राजनीतिक दबाव में काम करती है, लिहाजा पुलिस बस को समाज से सहयोग की जरूरत है। बता दें, नंद कुमार पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं।

बता दें कि, मध्य प्रदेश में इसी साल विधान सभा के चुनाव होने वाले हैं और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के इस बयान से सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की किरकिरी हो सकती है।

देखिए वीडियो :

 

Previous articleकेजरीवाल द्वारा बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने पर AAP में घमासान, भगवंत मान ने पंजाब अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Next articleTDP walks out of NDA, Congress, Shiv Sena, Left parties to back TDP’s no-confidence motion against Modi government