जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी

0

दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के साथ त्योहार मना रहे हैं जिसके लिए वे कश्‍मीर के गुरेज सेक्‍टर पहुंचे। पिछले तीन सालों की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे एस संधु भी प्रधानमंत्री के साथ गुरेज सेक्टर पहुंचे। कश्मीर में PM मोदी की ये पहली दिवाली है।

PM मोदी के जवानों के साथ इस दिवाली मिलन के कार्यक्रम को सुरक्षा के मद्देनज़र पूरी तरह से गोपनिय रखा गया। PM मोदी के यहां पहुंचने के बाद ही ये खुलासा हो पाया कि इस बार PM गुरेज में मौजूद भारतीय जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं।

PM मोदी ने 2014 में सियाचिन में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. 2015 में डोगराई वार मेमोरियल पर पीएम मोदी ने सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। वहीं, पिछले साल मोदी हिमाचल गए थे। वहां आईटीबीपी जवानों के बीच दिवाली मनाई थी।

इससे पहले PM मोदी ने ट्विटर के माध्‍यम से देश के लोगों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी अंडमान-निकोबार में तीनों सेनाओं के कमान के साथ दिवाली मनाएंगी। सीतारमण आज से दो दिन के दौरे पर अंडमान-निकोबार पर हैं। इस मौके पर वह विभिन्न समारोहों के दौरान जवानों के परिजन से बातचीत भी करेंगी।

Previous articleTwitter suspends Kamaal Khan’s Twitter after he ‘reviews’ Aamir Khan’s ‘Secret Superstar’
Next articleअफगानिस्तान: कंधार में आर्मी कैंप पर तालिबान का आत्मघाती हमला, 43 सैनिकों की मौत