बॉलीवुड के नवविवाहित जोड़े अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज यानी मंगलवार (19 नवंबर) की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए। इस दौरान हाथों में हाथ लिए नवविवाहित जोड़े ने हवाईअड्डे पर मौजूद अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया।
फोटो: viralbhayaniबता दें कि यह नवविवाहित जोड़े आज सुबह बेंगलुरू के लिए रवाना हुए हैं क्योंकि कल यानी बुधवार को बेंगलुरू में दोनों का रिसेप्शन है, जो कि दीपिका के परिवार की ओर से रखा गया है। दीपिका-रणवीर को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैंस एयरपोर्ट पहुंचे थे। ये नजारा देखकर दोनों ने हाथ हिलाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया।
एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका को सामने देखकर सारे मीडिया वालों के कैमरे उनकी ओर घूमा लिए, दोनों ही सितारों ने इस दौरान मीडिया वालों को निराश नहीं किया और जमकर पोज दिए। लेकिन इस दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दीपिका जोर-जोर से हंसने लगी और उन्हें देखकर रणवीर भी ठहाके लगाने लगे।
दरअसल हुआ यू कि नवविवाहित जोड़े का फोटो खींचते वक्त फोटोग्राफर रणवीर को बाबा-बाबा कहकर चिल्ला रहे थे और दीपिका को भाभी-भाभी कर संबोधित कर रहें थे। अपने लिए भाभी शब्द सुनकर दीपिका पहले तो हैरान रह गईं और उसके बाद जोर-जोर से हंसने लगी, इस दौरान रणवीर भी हंसते रहे। दोनों के रिएक्शन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहें है।
बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। 14 नवंबर को उनका विवाह कोंकणी रस्मो-रिवाज से और 15 नवंबर को उत्तर भारतीय रस्मो-रिवाज से हुआ। शादी समारोह में महज करीब 40 खास मेहमान ही शामिल हुए थे।
इस मौके पर दोनों के माता-पिता, करीबी रिश्तेदारों व मित्रों के अलावा बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे उनके विवाह के साक्षी बने। दोनों करीब 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दीपिका और रणवीर ने 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा है।
बता दें कि बड़े पर्दे पर ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में दोनों की शानदार ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली, वहीं छह साल से चली आ रही प्रेम कहानी और ऑफस्क्रीन रिश्ते के बाद दोनों इटली में शादी के बंधन में बंधे।