गार्ड को मारकर जेल से भागे 174 कैदी, हथियार भी लेकर हुेए फरार

0

हैती की केंद्रीय जेल में सुरक्षाकर्मियों को कब्जे में करने के बाद 174 कैदी भाग गए। ज्यादातर कैदी नंगे पांव भागे हैं। जज हेनरी क्लाउट लुइस-ज्यां ने कहा कि हैती की राजधानी से करीब 30 मील उत्तर में स्थित एक तटीय शहर अर्काहे में यह घटना कल हुई।

खबर है कि इस घटना में एक जेल सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। भागते समय कैदियों और पुलिस बल के साथ गोलीबारी भी हुई और कैदी कई हथियार भी अपने साथ ले गए हैं। प्रांतीय अधिकारियों के मुताबिक कैदियों ने उस समय हमला किया जब उन्हें नहाने के लिए ले जाया जा रहा था।

हैती की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। कई कैदी तो मुकदमा शुरू होने से पहले लंबा समय जेल में व्यतीत करते हैं. पुलिस ने तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कहा है कि वो अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। कैदियों की तलाश शुरू हो गई है।


भाषा की खबर के अनुसार, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कल शाम तक कोई कैदी पकड़ा गया है या नहीं अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को उस इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है।

Previous articleशायर इमरान प्रतापगढ़ी ने अपनी नज़्म से बयां किया जेएनयू के लापता छात्र नजीब की मां का दर्द
Next articleमंत्री पद से हटने के बाद शिवपाल सिंह यादव का बयान, बर्खास्त होने की चिंता नहीं, नेताजी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव