अमेरिका से लौटने के बाद अपने घर जा रही सिंगर गीता माली की रोड एक्सीडेंट में मौत, पति गंभीर रूप से घायल

0

महाराष्ट्र में एक सड़क दुर्घटना में मराठी प्लेबैक सिंगर की मौत हो गई। सिंगर का नाम गीता माली था और उन्होंने कई मराठी फिल्मों के लिए गीत गाए थे। यह हादसा तब हुआ जब गीता माली विदेश (यूएस) घूमकर वापस भारत आने के बाद अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थीं। यह हादसा गुरुवार को ठाणे जिले में मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ।

गीता माली

अमेरिका से लौटने के बाद गीता माली मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां से वे अपने पति विजय माली के साथ नासिक स्थित अपने घर के लिए निकलीं। जिस कार में वह यात्रा कर रही थीं, वह हाइवे पर शाहपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गीता और उनके पति इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शाहपुर रूरल हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान गीता की मौत हो गई।

अमेरिका से मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद गीता माली ने अपने फेसबुक पर एयरपोर्ट पर सेल्फी खींचकर शेयर की और उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें घर वापस आने की कितनी खुशी है। वे करीब दो महीने से अमेरिका में थीं।

गीता ने कुछ मराठी फिल्मों के लिए गाने गाए थे। इतना ही नहीं गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड है, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली है।

View this post on Instagram

Getting ready for the show

A post shared by Geeta Mali (@geetamali_songbird) on

Previous articleReaction by Tiger’s Shroff’s sister Krishna on Disha Patani’s photo in sports bra triggers wild speculations
Next articleMarathi singer Geeta Mali killed in road accident while returning from US