मनमोहन सिंह ने जारी किया पंजाब के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र

0

मनमोहन सिंह ने जारी किया पंजाब के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और राजिंदर भट्टल सहित राज्य के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में मनमोहन सिंह ने घोषणापत्र जारी किया।

पंजाब के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और राजिंदर भट्टल सहित राज्य के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में जारी किया गया। भट्टल, पंजाब कांग्रेस के घोषणा पत्र का मसौदा तैयार करने वाली समिति की चेयरपर्सन हैं।

घोषणापत्र में कांग्रेस ने पानी के बंटवारे, नशाखोरी, बेरोजगारी, औद्योगिक एवं कृषि विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मौके पर मनमोहन ने कहा कि पंजाब को अमरिंदर के नेतृत्व की जरूरत है। पंजाब के लोग बेहतर कल चाहते हैं। घोषणा पत्र में पंजाब की बेहतरी के मुद्दे हैं।

कांग्रेस का यह घोषणा पत्र सिर्फ दिल्‍ली नहीं बल्कि जालंधर, लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर और पटियाला में भी जारी किया जाएगा।

Previous articleDhoni’s captaincy swansong; Yuvraj, Nehra in focus too
Next articleManmohan Singh releases Punjab Congress manifesto, praises Amarinder Singh’s leadership