दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिस में हुई सेंधमारी, सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग तक चुरा ले गए चोर 

0
दिल्ली में अपराध अपने चरम पर है और इसका निशाना अब खुद दिल्ली के उप उख्यमंत्री बने है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ईस्ट विनोद नगर स्थित ऑफिस में गुरुवार रात चोरी हो गई। चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
Photo courtesy: PTI
ऑफिस से लैपटॉप, कंप्यूटर, लेटरहेड आदि चोरी हुआ है। चोर जाते-जाते सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए, जिसमें फुटेज रिकॉर्ड होता है। मनीष सिसोदिया का यह ऑफिस एनएच-24 के किनारे है।ये सात कमरों का ऑफिस है, जिसमें रखे कंप्यूटर और लैपटॉप में सरकार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां थीं।
खबर लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम मामले की जांच कर रही है। यह शक भी जताया जा रहा है कि मामले में राजनैतिक कोण भी हो सकता है।
Previous articleJNU students claim suspension a violation of all norms
Next articleसगाई की खबरों का विराट कोहली ने किया खंडन कहा, हम सगाई करेंगे तो किसी से नहीं छुपाएंगे