VIDEO: प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक, दौड़ता हुआ उनके पास पहुंच गया शख्स

0

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि, प्रियंका गांधी जिस समय पार्टी के नेताओं के साथ मंच पर बैठी थीं तभी अचानक भीड़ से निकलकर एक शख्स उनके पास पहुंच जाता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा

दरअसल, लखनऊ में कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान अचानक भीड़ से निकलकर एक शख्स दौड़ते हुए प्रियंका गांधी के पास स्टेज पर पहुंच गया और उनसे कुछ बात करने लगा। उस समय प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के साथ मंच पर बैठी थीं। शख्स को नजदीक आता देख वहां मौजूद सिक्योरिटी के लोग कुछ कर पाते वह प्रियंका गांधी के काफी नजदीक पहुंच चुका था। जब सिक्योरिटी ने उसे हटाने की कोशिश की तो प्रियंका ने उन्हें दूर जाने के लिए कहा, फिर उन्होंने उस शख्स की पूरी बात इत्मिनान से सुनी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसको मंच से नीचे उतार दिया। प्रियंका के साथ उस समय पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले ही गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाकर जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई। इस फैसले के बाद यह दूसरा मौका है जब उनकी सुरक्षा में चूक हुई है। लोधी स्टेट में प्रियंका गांधी के आवास पर 25 नवंबर को कुछ लोग फोटो खिंचवाने के लिए घुस गए थे।

हालांकि, बाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद पर इस घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा के घर हुई सरक्षा भंग एक ‘इत्तेफाक’ था। इसके बावजूद हमने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। इस मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

Previous articleकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूछा ‘कौन है प्रशांत किशोर?’ JDU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया ये जवाब
Next articleVIDEO: राहुल गांधी बोले- असम को RSS के चड्डी वाले नहीं चलाएंगे, जनता चलाएगी