IND vs NZ: धोनी ने दिखाया जादू, बिना स्‍टम्‍प देखे धोनी ने रॉस टेलर को ऐसे किया रन आउट

0

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए चौथे वनडे में कप्तान धोनी द्वारा किया गया रॉस टेलर को रन आउट की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा की वजह है, धोनी ने बिना देखे बॉल को थ्रो करना, जो सीधे विकेट से जा टकराई। अंपायर ने रॉस टेलर को आउट करार दिया।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच रांची में पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा था।  मैच के बीच में धोनी ने ऐसा कारनामा किया कि कमेंटेटर भी बोले कि यह माही का जादू है।

दरअसल, पारी के 46वें ओवर में उमेश यादव गेंदबाजी करने आए। उस समय स्‍ट्राइक रॉस टेलर के पास थी। उन्‍होंने लेग साइड पर गेंद फ्लिक कर दो रन लेने चाहे। गेंद धवल कुलकर्णी के हाथों में गई। धोनी तब तक भागते हुए विकेट्स के करीब पहुंच चुके थे, मगर उनकी नजरें कुलकर्णी के थ्रो पर थीं। जब थ्रो उनके पास पहुंचा तो वह विकेट से करीब दो मीटर दूर खड़े थे।

धोनी ने बिना देखे ही विकेट्स पर गेंद मार दी। रन-आउट की अपील हुई और मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। री-प्‍ले से साफ था कि गेंद विकेट से पहले टकराई और टेलर ने बाद में क्रीज पार की। रॉस टेलर ने 58 गेंदों में 35 रन बनाए। टेलर भी अंपायर के फैसले के बाद धोनी की चतुराई और निशाने पर मुस्‍कुराते नजर आए।

देखिए धोनी का वो जादुई शाट-

Previous articleKerala Hindu outfit leader, K P Sasikala, booked for hate speech
Next articleGovernment may change law on censor board: I&B Min M Venkaiah Naidu