हरियाणा की जींद विधानसभा उपचुनाव सीट के नतीजों के लिए वोटिंग की गिनती जारी है। जींद विधानसभा उपचुनाव में BJP की कृष्ण लाल मिड्ढा ने 12,935 वोटों से जीत जीत दर्ज की है। मिड्ढा को कुल 50,566 वोट मिले हैं, जबकि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय चौटाला को 37,631 वोट मिले और कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 22,740 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जींद की सबसे ज्यादा चर्चा थी, जहां 28 जनवरी को हुए बहुकोणीय उपचुनाव में करीब 75 फीसदी मतदान हुए थे।
इस हाई प्रोफाइल उपचुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), इनेलो यानी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) और नवगठित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के उम्मीदवार मैदान में थे। यहां अगस्त 2018 में आईएनएलडी से दो बार विधायक रहे हरि चंद मिड्ढा के निधन के कारण यह उपचुनाव हुआ था।
बीजेपी ने हरि चंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को अपने टिकट पर मैदान में उतारा था, वहीं कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला को प्रत्याशी बनाया। इनके अलावा जेजेपी ने अजय चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला को उम्मीदवार बनाया। जींद के लिए बीते 28 जनवरी को मतदान हुआ था और 75.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
BJP's Krishan Lal Middha wins #JindByPollResults with a margin of 12935 votes, garnering a total of 50566 votes. JJP's Digvijay Singh Chautala garners 37631 votes and Congress' RS Surjwala gets 22740 votes. pic.twitter.com/9QpI10OCLj
— ANI (@ANI) January 31, 2019
यह चुनाव मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की राजनीतिक साख, देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की पारिवारिक विरासत और कांग्रेस की सत्ता में वापसी के सवालों का जवाब देंगे। बीजेपी की जीत से उसका मनोबल बढ़ेगा, क्योंकि हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भी उसे जबरदस्त कामयाबी मिली है। चर्चा यह भी है कि उपचुनाव में बीजेपी की जीत के बाद वह लोकसभा के साथ ही हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आगे बढ़ सकती है।
जींद में बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक और राहुल गांधी के करीबी रणदीप सुरजेवाला के बीच मुकाबला था, जिस पर देशभर की नजर थी। वहीं, राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए मतों की गिनती समाप्त हो गई है। रामगढ़ में कांग्रेस की साफिया शफिया जुबैर, बीजेपी के सुखवंत सिंह और बीएसपी के जगत सिंह के बीच कड़ा टक्कर था, जिसमें शाफिया ने बाजी मार ली है।
जी हां, सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 12,228 वोटों से अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी शफिया जुबैर को कुल 83,311 मत मिले। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना में बीजेपी के सुखवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 71,083 मत मिले। वहीं, बसपा उम्मीदवार जगत सिंह 24,856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ ही 200 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस की 100 सीटें हो गई हैं। उसके पास अब पर्याप्त बहुमत है।
Rajasthan: Congress party's Shafia Zubair after winning #RamgarhByPoll. She says "People know that we believe in working". She won with a margin of 12228 votes, garnering a total of 83311 votes. pic.twitter.com/lOf6XOVRZ5
— ANI (@ANI) January 31, 2019
उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान हुआ था। रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया था। रामगढ़ सीट जीतने के बाद राज्य में कांग्रेस की जहां 100 सीट हो गई हैं। बीजेपी के 73 विधायक हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए 28 जनवरी को मतदान हुआ था। 2013 के विधानसभा चुनाव में रामगढ़ सीट पर बीजेपी ने विजय दर्ज की थी।
देखिए, लाइव अपडेट्स:-
- जींद विधानसभा उपचुनाव में BJP की जीत पर हरियाणा AAP अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व CM (भूपेंद्र सिंह हुड्डा), सीएम मनोहर लाल खट्टर और EVM ने मिलकर बीजेपी को जितवाया। हुड्डा जी और अभय चौटाला जी ने जेल जाने के डर से बीजेपी उम्मीदवार को वोट डलवाया। CM खट्टर ने पूरे प्रशासन को लगाकर चुनाव जितवाया। JJP उमीदवार दिग्विजय जी ने जनता के साथ मिलकर जींद की आवाज को उठाया और कांग्रेस+इनलो की दुकान पर ताला लगाया।’
- जींद विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मनोहर लाल खट्टर और कृष्णा मिड्ढा जी, जींद के लोगों के सपनों को पूरा करेंगे। मुझे पार्टी द्वारा एक जिम्मेदारी दी गई थी जिसे मैंने अपनी क्षमताओं के अनुसार पूरा किया, मैं कृष्ण मिड्ढा जी को बधाई देता हूं।’
- हरियाणाः जींद विधानसभा उपचुनाव में BJP की कृष्ण लाल मिड्ढा ने 12,935 वोटों से दर्ज की जीत, मिड्ढा को कुल 50,566 वोट मिले, जबकि JJP के दिग्विजय चौटाला को 37,631 वोट मिले और कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला 22,740 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
- 12,228 वोटों के अंतर से BJP ने जीती जींद विधानसभा सीट: हिंदुस्तान टाइम्स
- जींद से रुझान LIVE: BJP 46,916 वोटों के साथ आगे चल रही है। जबकि JJP 30,956 वोटों के साथ दूसरे, और कांग्रेस 19,611 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है। 11 चरणों की मतगणना पूरी हो गई है।
- रामगढ़ में कांग्रेस की साफिया खान ने 12,228 वोटों से जीत दर्ज की हैं। साफिया को कुल 83,311 वोट मिले हैं। शानदार जीत के बाद उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि हम काम करने में विश्वास करते हैं।
- जींद विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र में हंगामा, मशीनों में गड़बड़ी का लगाया गया आरोप। हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुला लिया है जिनकी 2 बसें पहुंच चुकी हैं। फिलहाल मतगणना रोक दी गई है।
- BIG: मतगणना सेंटर के अंदर EVM में खराबी के बाद जींद में काउंटिंग रुकी, देखिए लाइव अपडेट्स
- रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार साफिया जुबेर खान ने निकटतम प्रत्याशी बीजेपी उम्मीदवार सुखवंत सिंह को 12,228 वोटों से हराया है। साफिया की जीत के बाद राजस्थान में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 100 पहुंच गई है।
- रामगढ़ में कांग्रेस की साफिया खान ने 12,228 वोटों से जीत दर्ज की हैं। साफिया को कुल 83,311 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के सुखवंत सिंह 71,083 वोटों के साथ दुसरे नंबर पर रहे।
- हरियाणाः जींद विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 5वें राउंड की गिनती के बाद BJP 5,437 वोटों से आगे चल रही है।
- रामगढ़ से साफिया जुबेर खान की शानदार जीत पर डिप्टी CM सचिन पायलट ने कहा कि राज्य की जनता राजस्थान सरकार से खुश है और राहुल गांधी के नेतृत्व पर मुहर लगाया है।
- राजस्थान के रामगढ़ से कांग्रेस की साफिया जुबेर खान जीतीं, देखिए लाइव अपडेट्स
- LIVE: न्यूज 18 के मुताबिक, #Ramgarh विधानसभा चुनाव की मतगणना के 14 राउंड हुए पूरे। कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां 16,652 मतों से आगे चल रही हैं। साफिया को 63, 906 मत, जबकि बीजेपी के सुखवंत को 47,254 मत मिले हैं।
- जींद विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड की गिनती के बाद JJP 11,226 वोटों के साथ पहले, बीजेपी 9,350 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस 5,813 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रही है।
- #Ramgarh में 13वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां ने BJP और BSP पर भारी बढ़त बना ली है। वह 16,221 वोटों से आगे चल रही हैं। खां ने कहा कि उनकी जीत ध्रुवीकरण की राजनीति पर सांप्रदायिक सद्भाव और धर्मनिरपेक्षता की जीत होगी।
- विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट LIVE: रामगढ़ में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां ने बीजेपी (सुखवंत सिंह) और बीएसपी (जगत सिंह) पर भारी बढ़त बना ली है। वह 15,000 वोटों से आगे चल रही हैं। खां ने कहा कि उनकी जीत ध्रुवीकरण की राजनीति पर सांप्रदायिक सद्भाव और धर्मनिरपेक्षता की जीत होगी।
- जिंद में दूसरे राउंड के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) के दिग्विजय चौटाला 7892 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा 6554 वोटों के साथ दूसरे और कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला 3923 मतों के साथ तीसरे, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के उमेद रेढू 1365 वोटों के साथ चौथे नंबर पर हैं।
- रामगढ़ में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस का पलड़ा भारी, 10वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां 9320 वोटों से आगे चल रही हैं।
- रामगढ़ में 9वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां ने बीजेपी (सुखवंत सिंह) और बीएसपी (जगत सिंह) पर भारी बढ़त बना ली है। वह 10804 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, BJP उम्मीदवार को 33,606 वोट मिले हैं।
- रामगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबेर खां ने बीजेपी (सुखवंत सिंह) और बीएसपी (जगत सिंह) पर बढ़त बना ली है और वह 9773 वोटों से आगे चल रही हैं।
- जिंद में जननायक जनता पार्टी (JJP) के दिग्विजय चौटाला 3639 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के कृष्ण मिड्ढा 2835 वोटों के साथ दूसरे और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के उमेद रेढू 992 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
- रामगढ़ विधानसभा की मतगणना कांग्रेस प्रत्याशी को 5490 मतों से बढ़त. 5 राउंड की मतगणना हुई पूरी. कांग्रेस की सफिया खान को 24106 मत मिले, भाजपा के सुखवंत को 18616 मत मिले, बसपा के जगत सिंह को 3639 मत मिले.