मोदीजी कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? देश में इमरजेंसी जैसे हालात- लालू प्रसाद यादव

0
मोदी सरकार द्वारा एनडीटीवी पर लगाए एक दिन के प्रतिबंध पर चौतरफा आलोचनाओं का दौर शुरू हो चुका है। दो दिन पहले ही पीएम मोदी ने एक अवार्ड कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था। कि हम इमरजेंसी की मीमांसा करते रहें ताकि देश में कोई ऐसा नेता सामने न आए जो इमरजेंसी जैसा पाप करने की इच्छा भी मन में ला सके।
इस बात पर लालू प्रसाद यादव ने नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि उनकी सरकार सिर्फ सुर्खियां बटोरने वाली सरकार बनकर रह गई है।
photo courtesy: jansatta

लालू ने आरोप लगाया कि बीजेपी के शासन में आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। लालू ने ट्वीट किया, “मोदीजी, कौन सा लोकतंत्र गढ़ रहे हो? लोकलाज से लोकराज चलता है। लोकतंत्र में लोकशर्म को दरकिनार नही कर सकते। देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं।”

इसके अलावा लालू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लेने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक राज्य के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं। उन्हें किसी से भी मिलने का संवैधानिक अधिकार है। मोदी सरकार को संविधान का सम्मान करना चाहिए।
आपको बता दे कि केन्द्र सरकार के तानाशाही फरमान का कड़ा विरोध करते हुए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी एनडीटीवी को एक दिन के लिए आॅफ एयर किए जाने की कड़ी निदा की और कहा कि केंद्र सरकार समझती है कि वह मीडिया के कामकाज में दखलअंदाजी कर सकती है।
और अपनी मर्जी से दंडात्मक कार्रवाई का अधिकार भी रहती है।  आपको बता दे जनता के रिर्पोटर ने भी सरकार के इस तुगलकी फरमान का कड़ा विरोध करते हुए एनडीटीवी को सर्पोट करते हुए उस दिन आॅफ एयर होने का निर्णय लिया है।
Previous articleArvind Kejriwal urges ‘whole media’ to ‘go off air in support of NDTV
Next articleBSP terms Akhilesh Yadav’s ‘vikas rath yatra’ as ‘bankrupt yatra’