KSP Civil Police Constable Admit Card 2020: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड cpcnhk20.ksp-online.in पर जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

0

KSP Civil Police Constable Admit Card 2020: कर्नाटक स्टेट पुलिस (Karnataka State Police, KSP) ने सिविल पुलिस कांस्टेबल (पुरुष और महिला) की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। स्टेट पुलिस ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ksp.gov.in और cpcnhk20.ksp-online.in पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

KSP

उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर मौजूद सारी जानकारी जैसे नाम, सेंटर का नाम सहित अन्य जानकारियां चेक कर लें कि सब कुछ ठीक होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार यह भी ध्यान रखें कि परीक्षा से संबंधित जो भी निर्देश एडमिट कार्ड पर मेंशन हो, उसे फॉलो करना होगा। बता दें कि, कर्नाटक सिविल पुलिस कांस्टेबल (पुरुष और महिला) के लिए लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2020 को आयोजित की जाएगी।

कर्नाटक स्टेट पुलिस ने 20 मई 2020 को सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल (केवल पुरुष) और सिविल पुलिस कांस्टेबल (पुरुष और महिला) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cpcnhk20.ksp-online.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर बाएं पैनल में दिए गए “माई एप्लीकेशन” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी, अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
  • इसके बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के 444 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल के 1005, सिविल पुलिस कांस्टेबल 558 और सिविल पुलिस कांस्टेबल के 2007 पदों पर नियुक्तियां करेगा।

Previous articleJEE Main परीक्षा पर BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया जवाब
Next articleबिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिया इस्‍तीफा