वीडियोः किरण रिजिजू का नाम 450 करोड़ के घोटाले में आने पर अरुणाचल प्रदेश के लोगों की प्रतिक्रिया

0

अरुणाचल प्रदेश में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए बनने वाले बांधों में करीब 450 करोड़ रूपए के भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद और इसमें केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू के नाम आने पर जनता का रिपोर्टर ने अरूणाचल के लोगों से इस बारें में बात की।

बातचीत में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं इस मामले पर पर मिली है। जनता का रिपोर्टर ने सवाल किया कि 450 करोड़ के इस भ्रष्टाचार में आए किरण रिजिजू का नाम आने पर आप क्या सोचते है तब वहीं के स्थानीय निवासी रिबा ने बताया कि ये उनके (किरण रिजिजू) लिए और हमारे लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इसमें किरण रिजिजू का नाम आया है।

वहीं के रहने वाले टोको नेएरा ने बताया कि अगर इस बात में सच्चाई है तो इसके परिणाम बहुत बुरे होंगे। इस पर वहीं की लुकपी बोजेर का कहना है कि ये बेहद चौकाने वाली खबर है कि किरण रिजिजू पर पहली बार इस तरह का अरोप लगा है।

450 करोड़ के इस भ्रष्टाचार पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। लोगों ने कहा कि किरण रिजिजू और केन्द्र सरकार से इस तरह की बातों की उम्मीद नहीं थी। विकास के मुद्दे पर इस तरह का भ्रष्टाचार बहुत बड़ा असर डालेगा। लोगों ने कहा कि इस खबर के बाद उनमें काफी निराशा है। अगर ऐसा आरोप लगा है तो जरूर कुछ ना कुछ तथ्य होंगे।

आपको बता दे कि अरुणाचल प्रदेश में बन रही एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए बनने वाले 2 बांधों में करीब 450 करोड़ रूपए के भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है जिसमें केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू का नाम भी सामने आया है।

केंद्रीय गृहराज्‍य मंत्री किरण रिजिजू पर अरुणाचल हायड्रो प्रोजेक्‍ट में घोटाले के आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि किरण ने ये नहीं बताया कि ठेकेदार उनके भाई हैं।

यहां एक मंत्री अपने भाई को फायदा पहुंचाने के लिए कैबिनेट को चिट्ठी लिख रहा है। फिलहाल आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि किरण रिजिजू को अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और जांच पर उनके मंत्री पद का कोई असर न हो।

 

 

Previous articleCleaning system from black money very high on my agenda: PM Modi
Next articleRahul Gandhi’s remark about Modi biggest joke of the year: Kiren Rijiju