यूपी BJP अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की बिगड़ी तबीयत, राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती

0

भारतीय जनता पार्टी यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या की गुरुवार (16 मार्च) अचानक तबीयत बिगड़ी है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।

फाइल फोटो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तबीयत खराब होने के बाद मौर्य को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भाजपा नेता को ICU वार्ड में रखा है। जानकारी के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।

इस बीच केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा है कि आप सबका स्नेह व आशीर्वाद मेरे साथ है मैं पूर्णतया स्वस्थ हूं। बीजेपी की इस जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Previous articleCourt transfers DA case against Ajay Chautala
Next articleसोनिया गांधी से मिलने अमेरिका जाएगें राहुल गांधी