चुनावी तारीखों के ऐलान: केजरीवाल ने कहा, पंजाब में टूटेगा दिल्ली का रिर्काड

2

चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12 बजे पांच राज्यों में होने वालेआगामी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने घोषणा करते हुए कहा, गोवा में  4 फरवरी, शनिवार को वोटिंग होगी। पंजाब में 4 फरवरी को वोटिंग। उत्तराखंड में चुनाव 15 फरवरी को होंगे। मणिपुर में दो चरणों में चुनाव। पहली वोटिंग 4 मार्च और दूसरी वोटिंग 8 मार्च हो होगी। वहीं उत्तरप्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे।

इन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कई नेताओं की अग्निपरीक्षा होनी है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘पंजाब चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं, पंजाब के लोगों का सपना पूरा होने वाला हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही हैं पंजाब में दिल्ली का रिर्काड टूटेगा। पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए तैयार बैठे हैं। हमारी लडाई नशे और भष्ट्राचार से है।’

अमरिंदर सिंह ने भी पंजाब चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,’ दोनो की पिटाई होगी अकाली भाजपा की भी और आप की भी’।

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब सबकी नजरें उत्तर प्रदेश पर टिकी है। समाजवादी पार्टी में मचे घरेलू कलह के बाद यहां का मुकाबला दिलचस्प होगा। पार्टी में रोज़ रोज़ नए मोड़ आ रहे हैं अब तक यह साफ नहीं हो पाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अकेले मैदान में उतरेंगे या फिर पूरी समाजवादी पार्टी के साथ।

Previous articleLeT militant arrested in Kashmir’s Kupwara district
Next article‘Accepting new responsibility with a heavy heart’: DMK treasurer M K Stalin