कर्नाटक: लोकायुक्त को ऑफिस के अंदर शख्स ने चाकू से किए गए कई वार, हमलावर गिरफ्तार

0

कर्नाटक के लोकायुक्त पी विश्वनाथ शेट्टी को बुधवार (7 मार्च) को एक व्यक्ति ने चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। जिसके बाद उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेट्टी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हैरानी की बात यह है कि शख्स ने लोकायुक्त पर यह हमला ऑफिस में घुसकर किया। पुलिस ने आरोपी शख्स को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

File Photo: The Indian Express

कर्नाटक के गृहमंत्री रामलिंगा रेड्डी ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह एक मामले में लोकायुक्त के सामने पेश हुआ था। उन्होंने कहा कि, ‘‘ मेरे पास जो सूचना है, उसके मुताबिक वकील होने का दावा करने वाला एक व्यक्ति( लोकायुक्त के) कार्यालय गया था और उसने उनपर चाकू से वार किया।’’

रेड्डी ने कहा कि, ‘‘ वह माल्या अस्पताल में हैं, मेरी जानकारी के हिसाब से वह खतरे से बाहर हैं, उन्होंने कहा कि हमले के कारण का पता चल नहीं पाया है।’’ लोकायुक्त पर यह हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने ऑफिस में एक केस की सुनवाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार हथियार से उन पर कई बार हमला किया। इस घटना से हड़कंप मच गया। बता दें कि शेट्टी कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।

Previous articlePM मोदी की कथित नराजगी के बावजूद त्रिपुरा के गवर्नर और बीजेपी नेता राम माधव ने किया मूर्ति गिराने का समर्थन
Next articleKumar Sangakkara uses his fame to spread message of peace