राहुल गांधी के ‘बैकबेंचर’ वाले बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया जवाब

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राज्यसभा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कहा कि काश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उस समय इतने चिंतित होते जब वह (सिंधिया) कांग्रेस में थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

दरअसल, राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और उन्हें लौटकर कांग्रेस में आना होगा। उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने (ज्योतिरादित्य) सिंधिया से कहा था कि आप मेहनत करिए, एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।’’

कांग्रेस नेता ने कटाक्ष भी किया था कि सिंधिया भाजपा में ‘बैकबेंचर’ हैं। राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘आप लोग लिखकर ले लीजिए, वह (सिंधिया) भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा।’’

राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने से कहा, ‘‘काश, राहुल गांधी उस समय भी इसी तरह चिंतित होते, जब मैं कांग्रेस में था।’’

उल्लेखनीय है कि, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।

Previous articleTurmoil in BJP as Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat resigns ahead of 2022 elections
Next articleIndian summons British envoy after UK parliament debates farmers’ protest, press freedom; Labour MP cites Cobrapost sting to discredit Akshay Kumar, Sachin Tendulkar