विनोद खन्ना की फोटो देखने के बाद इरफान खान ने की अंगदान की पेशकश

0

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की बीमारी वाली तस्वीर देखने के बाद एक्टर इरफान खान ने कहा है कि, वह (विनोद खन्ना) अपने जमाने के शानदार एक्टर रहे विनोद खन्ना को इस हालात में देखकर दुखी हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वह उन्हें अंगदान देने के लिए भी तैयार हैं।

उनका कहना है कि विनोद सिर्फ एक अच्छे अभिनेता ही नहीं, एक बहुत खूबसूरत इंसान भी हैं। विनोद जी जल्द ठीक हो जाएं यही मैं चाहता हूं। मेरे लिए विनोद खन्ना बहुत मायने रखते हैं, वो अपने जमाने के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर विनोद खन्ना का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। जिसके चलते मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस समय वे गिरगांव के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती हैं।

उनके परिवार की तरफ से एक तस्वीर जारी की गई है जिसे देखकर सब हैरान हैं। बीमारी वाली हालत में वो पहचान में नहीं आ रहे हैं। तस्वीरे में वह काफी कमजोर और निढाल नजर आ रहे हैं। उनके बेटे राहुल ने उनके तेजी से रिकवर होने की जानकारी दी थी।

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें ब्लैडर कैंसर से पीड़ित होना भी बताया गया। उन्हें वर्ष 2010 में पहली बार कैंसर होने का पता चला था। जब उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है, तभी से दुनियाभर में विनोद खन्ना के फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें कि, इरफान खान जल्द ही फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म 12 मई को रिलीज हो रही है.,फिल्म में उनके साथ सबा कमर और दीपक डोबरियाल भी नजर आएंगे।

Previous articleDhoni case: UIDAI sensitises agencies on celebrity enrolments
Next articleSupreme Court seeks reply from 6 states on plea to ban cow vigilantes