IPL 2021 MI Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021) के 14वें सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए। फिल्डिंग के दौरान कोहली के हाथ से कैच छूट गया और बॉल सीधे उनकी आंख के नीचे जा लगी। ख़बरों के मुताबिक, गेंद लगने की वजह से कोहली के आंख के नीचे निशान पड़ गए। इस पूरे वाक्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
दरअसल, 19वां ओवर डालने काइल जैमीसन आए। उनकी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने सामने की तरफ शॉट खेला। बॉल सीधे विराट कोहली के हाथ में आ गई, लेकिन बॉल छूटकर सीधे उनकी आंख के नीचे लग गई। जिससे उनकी आंखों के नीचे सूजन आ गई। 19 ओवर के बाद जब कोहली के चेहरे पर कैमरा गया तो दिखा कि आंख के नीचे लाल दाग हो गए है और आंख के पास की जगह थोड़ी सी फूल गई है। इसका का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
6 packs abs.#ViratKohli #mi #MIvsRCB pic.twitter.com/LvfgYP1oTN
— ऋषि #MI (@ASOrishi) April 9, 2021
कोहली मुंबई इंडियंस की पारी के खत्म होने के बाद पवेलियन जाते वक्त बर्फ से आंखों की सिकाई करते भी दिखे। हालांकि इसके बाद वह आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी करने भी उतरे। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी की शुरुआत की।