जनता का रिर्पोटर के एडिटर-इन-चीफ रिफत जावेद ने अप्रेल 2015 में आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित टेड्स के मंच पर भारतीय मीडिया में नैतिकता पर अपने विचार रखे थे। चूँकि भारतीय मीडिया में नैतिकता की इतनी बड़ी गिरावट कभी नहीं देखि गयी है, इस लिए उनके उस विचार की महत्वता आज के समय में सबसे ज़्यादा हो जाती है।
इस आयोजन में सबसे कम उम्र में माउंट ऐवरेस्ट फतह करने वाली कृष्णा पाटिल सहित छ और लोग शामिल थे।
भारतीय मीडिया खासकर टीवी चैनलों में नैतिकता के आभाव पर बात करने के लिए रिफत इसलिए सबसे ज्यादा सक्षम थे क्योंकि उन्हे पत्रकारिता में न सिर्फ 20 साल का अनुभव है बल्कि भारतीय मीडिया में भी उनका संक्षिप्त कार्यकाल रहा जहां उन्होने पत्रकारों की एक बड़ी टीम के साथ इंडिया टुडे ग्रुप के चार चैनल (आजतक, हेडलाइंस टुडे अब इंडिया टुडे, तेज और दिल्ली आजतक) में मैनेजिंग एडिटर के पद पर काम किया।
2014 में लोकसभा चुनाव से के ठीक पहले उन्होंने इंडिया टुडे की नौकरी छोड़ दी थी।
बातचीत में रिफत ने BBC के बारे में अपनी बाते बताई और ये भी बताया की इंग्लैंड से 12 साल बाद भारत में लौटकर भारतीय मीडिया में काम करने का उनका तजुर्बा कैसा रहा।
TedX का आयोजन जनता का रिपोर्टर वेबसाईट लांच होने से एक महीने पहले हुआ था।
देखिए IIT Roorkee में रिफत जावेद जावेद की मीडिया की नैतिकता या अनैतिकता पर बातचीत का वीडियो।