ICSE, ISC Result 2021: काउंसिल फॉर दे इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम शनिवार (24 जुलाई) को घोषित करेगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए ICSE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org को फॉलो कर सकते है।
बोर्ड के सचिव गैरी अराथून ने शुक्रवार को कहा, “10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम शनिवार, 24 जुलाई को दोपहर तीन बजे घोषित किए जाएंगे।” छात्र शनिवार (24 जुलाई, 2021) को दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि, बोर्ड ने कोविड-19 की खतरनाक दूसरी लहर के मद्देनजर दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए जाएंगे।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट:
- सबसे पहले ICSE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- उसके बाद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद वेबपेज पर आईसीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका आईसीएसई परिणाम 2021 आपके स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएंगा।
- अपना परिणाम चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में आगे की उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।