बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोनिया कपूर से देर रात मुंबई में शादी कर ली।
शादी की जानकारी खुद हिमेश रेशमिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनिया संग एक तस्वीर पोस्ट की है जो शादी की है। तस्वीर को शेयर करते हुए हिमेश ने प्यार सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि- Togetherness is bliss!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया कपूर और हिमेश रेशमिया पिछले करीब 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन्हीं के कारण हिमेश ने अपनी 22 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी। बताया जा रहा है कि, हिमेश की इस शादी में उनके बेटे ने भी शिरकत की। सोनिया कपूर छोटे पर्दे की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं।
सोनिया कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं जिनमें ‘पिया का घर’, ‘आ गले लग जा’, ‘पिया का घर कुसुम’, ‘रिमिक्स’, ‘परिवार’, ‘कैसा ये प्यार है’, ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ और ‘यस बॉस’ जैसे सीरियल्स शुमार हैं।
बता दें कि, हिमेश की यह दूसरी शादी है, उनकी पहली पत्नी कोमल है। हिमेश ने साल 1995 में कोमल से शादी की थी। इस शादी के 22 साल बाद साल 2017 में हिमेश ने पत्नी कोमल से तलाक ले लिया था।