उत्तर प्रदेश: बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी हीरा सिंह गिरफ्तार

0

उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार हत्याकांड को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रतन सिंह

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव ने बताया, “पत्रकार रतन सिंह को गोली मारने के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास एक असलहा भी बरामद किया गया है। इस मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो बचें है उनकी तलाश पुलिस तेज गति से कर रही है। फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि तेज बहादुर, उदय और अनिल बचे हैं। इनकी भी शीघ्र गिरफ्तारी होगी।

गौरतलब है कि, बलिया जिले के फेफना थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर पत्रकार रतन सिंह को प्रधान के घर में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के दस में से छह आरोपियों को पुलिस ने दो दिन में ही पकड़ लिया था। इसके बाद मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पुलिस ने हीरा सिंह को पकड़ लिया। रतन सिंह हत्याकांड में सभी आरोपियों की पुरानी केस हिस्ट्री भी है जिसे खंगाला जाएगा।

बलिया में पत्रकार रतन सिंह की 24 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्वर्गीय रतन सिंह के पिता विनोद सिंह की तहरीर पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से सुशील सिंह, मोती सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह व सोनू सिंह, हीरा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर शषिमौली पांडेय को निलंबित किया गया है। एक दरोगा और तीन सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। सभी के खिलाफ जांच चल रही है।

Previous articleCBSE 10th, 12th Compartment 2020: Extraordinary plea by students Supreme Court, seek deadline extension for college admissions till CBSE compartment exams results @ cbseresults.nic.in
Next article“Haram”: Sara Ali Khan faces brutal trolling for Ganesh Chaturthi photos, fanatic trolls say her Dad Saif Ali Khan is Muslim!