ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की अनुभवी महिला निशानेबाज हिना सिद्धू ने मंगलवार (10 अप्रैल) को भारत की झोली में 11वां स्वर्ण पदक डाल दिया। हीना सिद्धू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेल रिकार्ड बनाने के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
(Source: Reuters)28 साल की हीना के लिये यह गोल्ड कोस्ट खेलों में दूसरा पदक है। इससे एक दिन पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। हीना का राष्ट्रमंडल खेलों में यह कुल चौथा पदक भी है। भारतीय निशानेबाज़ ने फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड बनाते हुये 38 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
वह आस्ट्रेलिया की एलीना गालियाबोविच से तीन अंक आगे रहीं जिन्हें 35 अंकों के साथ रजत पदक मिला। मलेशिया की आलिया सजाना अजाही ने 26 अंकों के साथ कांस्य जीता। वहीं भारत के अनुभवी निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा के फाइनल में खाली हाथ रह गए। दोनों को केवल निराशा ही हाथ लगी है। गगन को इस स्पर्धा के फाइनल में सातवां और चैन को चौथा स्थान हासिल हुआ।
पांचवें दिन तक भारत ने कुल 19 मेडल जीत लिए। पांचवें दिन तक भारत के खाते में 10 गोल्ड, चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल रहे। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की मेन्स हॉकी टीम नेपूल बी के मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराया। इसके साथ ही उसने सेमीफाइनल का टिकट कटाया।