रविवार की सुबह नाभा जेल से भागे फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्ली और पंजाब पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि रविवार सुबह पंजाब की नाभा जेल में पुलिस की वर्दी पहने हुए 10 हथियारबंद लोगों के एक दल ने जेल पर हमला बोलते हुए वहां बंद ‘खालिस्तान लिबरेशन फोर्स’ के चीफ हरमिंदर सिंह मिंटो और उनके चार साथियों को जेल से भगाकर ले जाने में सफल हो गए गए थे।
मिंटू खालिस्तान लिबेरशन फोर्स का चीफ है। बताया जा रहा हैै कि उसे सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रेलवे स्टेशन से पकड़ा।
हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि उसे किस रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि मिंटू पांच अन्य कैदियों के साथ रविवार (27नवंबर) को पंजाब की नाभा जेल से फरार हो गया था।
जनसत्ता की खबर के अनुसार, उस पर 12 केस चल रहे हैं। इनमें डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हमले का मामला भी शामिल है। उसे साल 2014 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। मिंटू पर कुल 12 मामले दर्ज हैं। इनमें से दो में उसे जमानत मिल चुकी है वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने कोर्ट से उसे बरी करने को कहा है।