हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल होकर जालंधर से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हरभजन जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि हरभजन सिंह राजनीति में कदम रखने के लिए कई महीनों से पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह के संपर्क में हैं।
Harbhajan Singhपंजाब में विधान सभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं | हाल ही में चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत मिली है| इस रुझान को देखते हुए कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है| कांग्रेस अभी से विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए नया दाव खेलने वाली है|
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, क्रिकेटर हरभजन सिंह को कांग्रेस में शामिल करने की कोशिशें हो रही हैं। चर्चा है कि उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर से टिकट दिया जा सकता है। हरभजन ने 6 महीने पहले भी पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट रहे अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी।
फिलहाल पंजाब विधानसभा चुनाव का करीब है। ऐसे में अगर सिद्धू और हरभजन सिंह शामिल हो जाते हैं तो यह कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दोनों एक फेमस फेस है और उसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। लेकिन अभी हरभजन सिंह ने कुछ कहा नही है।