लम्बें इंतजार के बाद एकता कपूर की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का पहला लुक रिलीज किया गया है। इसमें अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। जल्द ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर भी आने वाला है।
फिल्म आने से पहले ही किताब के रूप में इसकी कहानी मशहूर हो चुकी थी। आपको बता दे ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ कि की कहानी चेतन भगत की किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है।
DOST se zyada, GIRLFRIEND se kam. Here's our 1st poster. #HalfGirlfriend #19thMay @mohit11481 @chetan_bhagat @arjunk26 pic.twitter.com/YYXbb8JyeI
— Shraddha (@ShraddhaKapoor) March 28, 2017
इसके पहले लुक में दिखाया गया है कि अपनी आंखें बंद करके बारिश के मौसम श्रद्धा और अर्जुन एक दूसरे के पास खड़े हैं। आंखें बंद किए हुए दोनों ही रोमांस के मूड में नज़र आ रहे है।
बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द चलती है जिसे अंगे्रजी बोलना नहीं आता इस कारण से उसका प्रेम अधूरा रह जाता है। फिर कैसे वो अपनी अंग्रेजी ठीक करता है और अपने प्यार को पाता है।