सोना और चांदी के सस्ते होने का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई सोने और चांदी जैसी दोनों कीमती धातुओं ने इस साल की मंदी का रिकार्ड तोड़ दिया।
सोने की कीमतें शुक्रवार को अपने पिछले साढ़े 10 महीने के सबसे सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं। दिल्ली में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 27,092 था। वहीं डॉलर की स्थिति मजबूत है।
जनसत्ता की खबर के अनुसार,gold-prices फरवरी दो के बाद प्राइज में गोता लगाते हुए गोल्ड की कीमतें प्रति औंस 1,128.70 डॉलर पहुंच गई। पिछले सेशन में यह 1,22.35 डॉलर प्रति औंस थीं। गुरुवार को सोना 1.4 प्रतिशत गिर गया था, जो पिछले तीन हफ्तों में उसकी सबसे बड़ी गिरावट थी। बता दें कि इस हफ्ते में सोना अब तक 2.5 प्रतिशत गिर चुका है जो लगातार 6 हफ्तों से जारी है।
यूपी सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि भाव की गिरावट का प्रमुख कारण नोटों के परिचालन की कमी और सहालग खत्म होना है। डालर के मुकाबले रुपए कमजोर होना और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम बढ़ने से भी सोने के दाम कम हुए हैं।