केरल में एक 23 वर्षीय कानून की छात्रा ने शुक्रवार(19 मई) को अपने घर में बलात्कार का कथित प्रयास करने वाले एक साधु का प्राइवेट पार्ट काट डाला। पुलिस ने शनिवार(20 मई) को बताया कि केरल के एक आश्रम में रहने वाले 54 वर्षीय साधु को गंभीर हालत में यहां सरकारी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया।लड़की ने साधु पर आरोप लगाया हैं कि वो 6 साल से उसके साथ रेप कर रहा था। आरोपी साधु को त्रिवेंद्रम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि साधु की आपात सर्जरी की गई और उसकी हालत अब स्थिर है।
पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी की पिछले कुछ साल से उसके परिवार के साथ जान-पहचान थी और वह तब से उसका उत्पीड़न कर रहा है जब वह छोटी थी। शिकायत में बताया गया है कि वह अक्सर महिला के घर पूजा के लिए आता था और आने पर उसका उत्पीड़न करता था।
इसमें कहा गया है कि जब कल रात उसने दुराचार का प्रयास किया तो महिला ने उसका विरोध किया और चाकू से उसका प्राइवेट पार्टी काट दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (पोक्सो) और भादंसं की धारा 376 (बलात्कार के लिए दंड) के विभिन्न प्रावधानों के तहत व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
It was a courageous step, no doubt about it:Kerala CM Pinarayi Vijayan on girl who chopped off genitals of inmate from Panmana Ashram pic.twitter.com/67xqy3PDNB
— ANI (@ANI) May 20, 2017
उन्होंने बताया कि महिला के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले का विवरण देने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच की जा रही है। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने लड़की के इस कदम की तारीफ करते हुए उसे बहादुर बताया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी साधु पनमाना आश्रम का रहने वाला है और साधु का नाम गंगेशानंद बताया जा रहा है।
Kerala: Girl chopped off genitals of inmate from Panmana Ashram in Kollam, who allegedly molested her for last 6 yrs; Man hospitalized. pic.twitter.com/yT1Gji6TV7
— ANI (@ANI) May 20, 2017
वहीं, आश्रम प्रशासन ने आरोपी साधु को आश्रम से जुड़े होने से इनकार किया है। आश्रम के एक व्यक्ति ने बताया कि 15 साल पहले वह आश्रम में ब्रह्मचारी था, लेकिन बाद में उसने आश्रम छोड़ दिया। आश्रम प्रशासन का आरोप है कि साधु आश्रम का नाम गलत तरह से प्रयोग कर रहा था।