देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शादी के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नव विवाहित दूल्हा-दुल्हन 4 राउंड गोलियां चलाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
11 सेकंड का वायरल हो रहा यह वीडियो 9 दिसंबर का बताया जा रहा है। गाजियाबाद स्थित सूर्य फार्म हाउस में शादी के दौरान दूल्हा- दुल्हन एक मंच पर साथ खड़े हैं, वहीं दूल्हे के हाथ में एक पिस्टल भी नजर आ रहा है। अपना रुतबा दिखाने और दुल्हन को खुश करने के लिए दूल्हा हवा में 4 राउंड फायर करता है।
इस फायरिंग में दुल्हन भी दूल्हे का साथ देती नजर आ रही है। साथ ही शादी के जश्न में डूबे लोग दूल्हे की इस हरकत को देखकर खुश हो रहे हैं। मामला सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और दूल्हे की तलाश में जुट गई है।
9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दुल्हन के साथ स्टेज पर खड़ा दूल्हा ताबड़फोड़ हवाई फायर करता दिख रहा है। दूल्हा और दुल्हन नए एक दूसरे का हाथ पकड़कर लगातार कई राउंड हवाई फायर किए। इस दौरान किसी ने वीडियो बना दिया, जो कुछ ही समय में तेजी से वायरल हो गया। pic.twitter.com/qTNSPRZcoV
— Hindustan (@Live_Hindustan) December 14, 2021
सीओ फस्र्ट स्वतंत्र सिंह ने बताया कि, 13 दिसंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया। हर्ष फायरिंग के इस वीडियो की गाजियाबाद कोतवाली पुलिस ने जांच की और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, इसके अलावा पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
बता दें कि, इससे पहले इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से भी इसी तरह दूल्हा-दुलहन का शादी के दौरान स्टेज पर फायरिंग करने का वीडियो सामने आया था। (इंपुट: IANS के साथ)
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]