देश में महिलाओं के साथ रेप और गैंगरेप का मामला थमने का नाम ही नही ले रहा है। जिसका ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है। यहां पर एक 17 साल की नाबालिग लड़की से जबरन हॉस्टल में कथित रूप से गैंगरेप किया गया। हॉस्टल एक विधायक का बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
PHOTO- ANIMaharashtra: 17 year old allegedly gangraped in MLA hostel in Nagpur.Two people arrested pic.twitter.com/7R5IZGBkaw
— ANI (@ANI) April 21, 2017
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने विधायक के हॉस्टल में रूम बुक कराने के लिए खुद को बाहरी बताया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि, देश की राजधानी दिल्ली में निर्भया कांड के बाद सरकार ने रेप मामलों में कई सख्त कानू बनाए हैं। लेकिन उसके बावजूद देश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।