लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर सोमवार (29 अप्रैल) सुबह सात बजे से मतदान जारी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी।
Representational image (Photo: Getty Images)सोमवार को महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत चौथे चरण यानी सोमवार से हुई है। साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर बीजेपी को जीत मिली थी।
पिछले साल इन दोनों राज्यों की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है। लोकसभा चुनावों के पहले तीन चरणों में 302 सीटों पर मतदान हो चुका है जबकि अंतिम तीन चरणों में 168 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, सुभाष भामरे, एस एस आहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो तथा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और अधीर रंजन चौधरी सहित 961 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद होगी।
भाकपा के कन्हैया कुमार, बीजेपी के बैजयंत पांडा, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सहित कई अन्य उम्मीदवार भी चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे नामी चेहरों में शामिल हैं। इस चरण में करीब 12.79 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं। चुनाव आयोग ने 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चौथे चरण के चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र और ओडिशा की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।
देखें, लाइव अपडेट्स:
- पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ बांद्रा के पोलिंग बूथ संख्या 203 में किया मतदान।
Mumbai: Sachin Tendulkar, his wife Anjali Tendulkar, daughter Sara Tendulkar, and son Arjun Tendulkar after casting their vote at polling center number 203 in Bandra. Sara Tendulkar and Arjun Tendulkar are first time voters. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/0dNVhNR8mg
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- महाराष्ट्र: अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा में मतदान केंद्र संख्या 283 पर अपना वोट डाला।
Maharashtra: Actor Salman Khan casts his vote at polling booth number 283 in Bandra, Mumbai. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/dg7TvYsyQL
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में अपना वोट डाला।
Mumbai: Kareena Kapoor Khan casts her vote in the fourth phase of #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/xT0scKGigI
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जुहू के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
Mumbai: Actors Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Abhishek Bachchan & Aishwarya Rai Bachchan cast their vote at a polling booth in Juhu. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/BRAxZr1Jkk
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबई: अमेठी से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ईरानी ने वर्सोवा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
Mumbai: BJP candidate from Amethi, Smriti Irani and her husband Zubin Irani cast their vote at a polling booth in Versova. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/rPmk33TXlT
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबई: मथुरा से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने बेटी इशा और अहाना देओल के साथ किया मतदान।
Mumbai: BJP's Lok Sabha candidate from Mathura, Hema Malini and her daughters Esha Deol and Ahana Deol after casting their vote in Vile Parle. pic.twitter.com/tXToH6ek1k
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री और सोनाली बेंद्रे ने विले पार्ले के एक पोलिंग बूथ पर किया मतदान।
#Mumbai: Actors Bhagyashree and Sonali Bendre after casting their votes at a polling booth in Vile Parle. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/cJFwpTtgKA
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- पेडार रोड पर पोलिंग बूथ नंबर 40 & 41 पर वोट डालने के बाद एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख।
#Mumbai: HDFC chairman Deepak Parekh after casting his vote at polling booth number 40 & 41 at Peddar Road. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/3YmtQULgNb
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबईः बांद्रा के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव।
#Mumbai: Actor Aamir Khan and his wife Kiran Rao after casting their votes at polling booth in St. Anne's High School in Bandra. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/jRYwkW8LzX
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबईः फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने जुहू के एक पोलिंग बूथ पर किया मतदान।
#Mumbai: Actor Madhuri Dixit casts her vote at a polling booth in Juhu. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/6OraiSkWVZ
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- महाराष्ट्रः NCP प्रमुख शरद पवार ने मतदान किया।
#Mumbai: NCP Chief Sharad Pawar after casting his vote at polling booth 31 in Tardeo. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/G8VNrNwESd
— ANI (@ANI) April 29, 2019
-
बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से CPI उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने किया मतदान।
#Bihar: CPI candidate from Begusarai, Kanhaiya Kumar after casting his vote at a polling centre in Begusarai. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/zL57N8dUDB
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- उत्तर मुंबई से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा के पोलिंग बूथ संख्या 190 में अपना वोट डाला।
#Mumbai: Congress MP candidate from Mumbai North, Urmila Mataondkar casts her vote at polling booth number 190 in Bandra. pic.twitter.com/caqMEX9Njk
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- बिहार: बेगूसराय से CPI के उम्मीदवार कन्हैया कुमार अपना वोट डालने के लिए मतदानस्थल पर पहुंचे। वोट डालने से पहले उन्होंने कहा कि बेगूसराय को बदनाम करने वाली ताकतों को बेगूसराय में मुंह की खनी पड़ेगी। बता दें कि वह बीजेपी के गिरिराज सिंह के खिलाफ कन्हैया कुमार मैदान में हैं।
#Bihar: CPI candidate from Begusarai, Kanhaiya Kumar arrives to cast his vote at a polling centre in the city, says, "Begusarai ko badnam karne wali takton ko Begusarai mein muh ki khani padegi." He is contesting against BJP leader Giriraj Singh in Begusarai. pic.twitter.com/N6wWqT0J3j
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबई: बीजेपी के मौजूदा सांसद परेश रावल और उनकी पत्नी स्वरूप संपत ने किया मतदान।
#Mumbai : BJP sitting MP Paresh Rawal & his wife Swaroop Sampat cast their vote at polling booth number 250-256 at Jamna Bai School in Vile Parle. pic.twitter.com/V4iXvzhD9D
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबई: गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रविकिशन ने गोरेगांव में डाला वोट।
#Mumbai: BJP MP candidate from UP's Gorakhpur, Ravi Kishan casts his vote at a polling booth in Goregaon. pic.twitter.com/s9mH0pHLey
— ANI (@ANI) April 29, 2019
-
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में मशहूर ऐक्ट्रेस रेखा ने किया मतदान।
#Mumbai: Veteran actor Rekha casts her vote at polling booth number 283 in Bandra. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/z14VraA06W
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी प्रत्याशी पूनम महाजन ने किया मतदान।
#Mumbai: BJP MP Candidate from Mumbai North Central, Poonam Mahajan casts her vote at polling booth number 48 in Worli. pic.twitter.com/muecE30tIC
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- मुंबई: उद्योगपति अनिल अंबानी ने डाला अपना वोट
Mumbai: Anil Ambani casts his vote at voting centre number 216 at GD Somani School in Cuffe Parade. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/II9VZJvjmV
— ANI (@ANI) April 29, 2019
- बिहार की बेगूसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने डाला वोट
Bihar: Union Minister and sitting MP from Nawada, Giriraj Singh, cast his vote at polling booth number 33 in Barahiya of Lakhisarai district. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/babrOKVG36
— ANI (@ANI) April 29, 2019