दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का 86 साल की उम्र में निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

0

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता बूटा सिंह (Buta Singh) का 86 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बूटा सिंह लंबे समय से बीमार थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया हैं। उन्होंने कहा कि, सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है।

बूटा सिंह

बूटा सिंह को अक्टूबर में ब्रेन हैमरेज के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। इस बीच शनिवार (2 जनवरी) को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी पहचान पंजाब के बड़े दलित नेता के तौर पर रही। बूटा सिंह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बहुत करीबी माना जाता था।

केंद्र में कांग्रेस की अलग-अलग सरकार के दौरान उन्होंने गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री समेत कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। वह बिहार के पूर्व राज्यपाल भी रहे। बूटा सिंह राजस्थान से कांग्रेस के सांसद भी रहे। वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने निधन पर दुख जताते हुए राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।”

Previous articleUPPSC Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 564 पदों पर निकाली भर्तियां, uppsc.up.nic.in पर जाकर करें आवेदन
Next articleदेश में हर किसी के लिए मुफ्त होगी कोरोना वैक्सीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान