पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का 91 वर्ष की आयु में निधन

0

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। चंडीगढ़ के पीजीआइ अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बरनाला 91 वर्ष के थे।  बरनाला पंजाब के पूर्व सीएम के अलावा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व राज्यपाल रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह बरनाला का 91 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार थे और चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में सुरजीत सिंह बरनाला के बेटे जसजीत सिंह बरनाला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

राजनीति जीवन में उनकी सक्रियता छात्र जीवन से ही थी. पहली बार 1952 में लोकसभा चुनाव लड़े. इस चुनाव में वो चार वोटों से हार गये। पंजाब में शिरोमणी अकाली दल के उदय के साथ ही इनका कद भी बढ़ता गया। 1977 में वो मोराराजी देसाई की सरकार में कृषि मंत्री बने।

सुरजीत सिंह बरनाला के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोक सवेंदनाए प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि शोक संतप्त परिवार के लिए हार्दिक संवेदनाएं एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।

 

Previous articleआम आदमी पार्टी का गोवा के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी
Next articleTop 5 Bollywood actors who made it big in Hollywood