पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान सूरजलता ने पति के खिलाफ दर्ज कराया घरेलू हिंसा की शिकायत

0

पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान वाइखोम सूरज लता देवी ने अपने पति के खिलाफ हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। अर्जुन अवॉर्ड जीत चुकीं सूरजलता ने शिकायत में कहा है कि उनका पति उन्हें फिजिकली और मेंटली तौर पर परेशान करता है। उन्होंने कहा कि पति ने दहेज के लिए उनसे मारपीट की है।

महिला हॉकी
फाइल फोटो

39 वर्षीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने बुधवार को इंफाल में इसका खुलासा किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब उनका 2005 में विवाह हुआ था, उनका पति तभी से उन्हें परेशान कर रहा था और इसका मुख्य कारण दहेज है। सूरज लता ने कहा कि जब मैं शादी के बाद अपने पदक और तस्वीरें साथ लेकर आई तो मेरे पति शांता सिंह ने मेरा मजाक उड़ाया और कहा कि इनका क्या फायदा है?

उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह ने उन पर यह भी आरोप लगाया कि उनके ‘अनैतिक आचरण’ के कारण उन्हें अजरुन पुरस्कार मिला। हॉकी खिलाड़ी ने कहा कि वह यह सोचकर उत्पीड़न बर्दाश्त करती रहीं कि उनके पति का व्यवहार बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं कभी नहीं चाहती थी कि यह मामला सार्वजनिक हो, लेकिन हरेक के धैर्य और सहनशीलता की सीमा होती है।

सूरज लता देवी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों, 2003 में एफ्रो-एशियाई खेलों और 2004 में हॉकी एशिया कप में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। बॉलीवुड फिल्म ‘चक दे इंडिया’ राष्ट्रमंडल खेलों की जीत से ही प्रेरित थी। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleVIDEO: असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली युवती भेजी गई जेल
Next articleअमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में 2019 में भारतीय मूल के 7,000 लोग पकड़े गए, 272 महिलाएं और 591 नाबालिग शामिल