भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश चंद्र जोशी का रविवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार की सुबह भोपाल में एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कैलाश जोशी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और दुख जताया है।
भोपाल के एक निजी अस्पताल में कैलाश जोशी का इलाज चल रहा था। उन्हें अस्पताल में देखने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। बता दें कि, इससे पहले भी जोशी की तबीयत खराब होने की खबरे सामने आती रही हैं।
Bharatiya Janata Party leader & former Chief Minister of Madhya Pradesh, Kailash Chandra Joshi passes away in Bhopal. pic.twitter.com/hpYQpbfTRz
— ANI (@ANI) November 24, 2019
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, कैलाश जोशी जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने मध्य प्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया। उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति।
Kailash Joshi Ji was a stalwart who made a strong contribution towards Madhya Pradesh’s growth. He worked hard to strengthen Jan Sangh and BJP in Central India. He made a mark as an effective legislator. Pained by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2019
कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 देवास जिले की हाटपिपल्या तहसील में हुआ था। 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना के बाद से उसके सदस्य बने और 1954 से 1960 तक देवास जिले में जनसंघ के मंत्री रहे। 1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। 1962 से लगातार 7 विधानसभा चुनाव बागली सीट से जीते। कैलाश जोशी 1972 से 1977 तक मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। 1980 में भाजपा के गठन के बाद उसके प्रदेश अध्यक्ष बने और 1984 तक इस पद पर रहे।