मध्य प्रदेश की पूर्व BJP सरकार ने आखिरी 34 महीने में मीडिया को दिए थे 753 करोड़ से अधिक के विज्ञापन

0

मध्य प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार ने अपने आखिरी 34 महीनों में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विज्ञापन देने पर 753 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे।

मध्य प्रदेश
(File Photo: EPS)

यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2016 से 10 नवंबर 2018 तक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विज्ञापन देने पर 753.57 करोड़ रुपए खर्च किए थे, जिसे जनसंपर्क विभाग एवं एक अन्य सरकारी एजेंसी ‘मध्य प्रदेश माध्यम’ द्वारा दिया गया था।

बता दें कि, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिली थी। जबकि बीजेपी की 109 सीटें हैं। कांग्रेस ने राज्य में बसपा के एक, सपा के एक और चार अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बना रही है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री है। राज्य की तत्कालीन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें भोपाल के जम्बूरी मैदान में एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleVIDEO: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की जगह NDTV के पत्रकार रवीश कुमार की तस्वीर लगाने पर मुकेश अंबानी के चैनल को करना पड़ा शर्मिंदगी का सामना, ट्रोल होने के बाद एंकर ने जताया खेद
Next articleSBI Clerk Prelims Results 2019: SBI clerk prelims results 2019 declared @ sbi.co.in/careers.