जानिए फिल्मफेयर ग्लैमर अवॉर्ड नाइट में कौन नजर आया बोल्ड लुक में और किसकी चमक रही फीकी?

0

फिल्मफेयर स्टाइल एंड ग्लैमर अवार्ड में शुक्रवार को बॉलीवुड सितारों सजा दिखा। हर साल की तरह इस साल भी फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाईल अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड की दुनिया के सितारे रेड कार्पेट पर अपने नए ग्लैमरेस लुक में नजर आए।

इस अवॉर्ड में बॉलीवुड सितारों को उनके स्टाइल और फैशन के लिए सराहा जाता है। इस साल सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर रहीं और सबसे स्टाइलिश एक्टर का अवॉर्ड शाहिद कपूर को मिला। टाइमलेस ग्लैमर एंड स्टाइल आयकन का अवॉर्ड श्रीदेवी को दिया गया। वहीं, इस कैटेगरी में अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड से नवाज़ा गया। मोस्ट स्टाइलिश डिज़ाइनर का खिताब मनीष मल्होत्रा को गया।

बॉलीवुड सितारों के स्टाइल और ग्लैमर से सजी शाम सजी इस शाम में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, सोनम कपूर, कैटरीना कैफ, मानुषी छिल्लर, जैकलीन फर्नांडिस, आलिया भट्ट से लेकर रेखा, श्रीदेवी संग ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर तक सभी रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरते नजर आए हैं। इस इवेंट को होस्ट नेहा धुपिया ने किया तो वहीं मानुषी चिल्लर भी इस इवेंट में शामिल हुईं।

Previous articleक्या वाकई BJP ने उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है? आंकड़ों के जरिए जानिए हकीकत
Next articleDid BJP really sweep 2017 civic body polls in Uttar Pradesh? Reality check!