जॉनी बेयरस्टो (111) के शतक के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने एजबेस्टन मैदान पर रविवार को खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के 38वें मैच में भारत को 31 रनों से हरा दिया। मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया और फिर भारत को 50 ओवरों में पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया। वर्ष 1992 के बाद से यह पहला मौका है जब विश्व कप के किसी मैच में इंग्लैंड ने भारत को मात दी है।

इंग्लैंड की टूर्नामेंट के आठ मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब उसके 10 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड की टीम अंकतालिका में शीर्ष-चार में पहुंच गई है। वहीं भारत को सात मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड से मिले 338 रनों को विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और उसने आठ रन के स्कोर पर ही लोकेश राहुल (0) का विकेट गंवा दिया।
इसके बाद रोहित शर्मा (102) और कप्तान विराट कोहली (66) ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। इस विश्व कप में कोहली का यह लगातार पांचवां अर्धशतक है। इस हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुस्त बल्लेबाजी को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आ गए है। दरअसल, धोनी ने रविवार को क्रीज पर आते ही पिछले कई मैचों की तरह धीमी शुरुआत की। धोनी की ये धीमी गति मैच के अंत तक बनी रही।
धोनी ने नाबाद रहते हुए 31 गेंदों पर 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया, बाकी अधिकतर रन उन्होंने एक-एक करके जोड़े। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि धोनी इस मैच में बिलकुल शांत रहे। उन्होंने उस तरह की बैटिंग नहीं की जिसके लिए वे जाने जाते हैं, इसलिए भारत यह मैच हार गया। सोशल मीडिया पर धोनी की धीमी गति के कारण कुछ लोगों ने उन्हें रिटायरमेंट लेने की सलाह दे डाली।
वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना था कि धोनी ने फिनिशर की तरह मैच खत्म किया और पाकिस्तान की राह में रोड़े अटका दिए। धोनी की भूमिका की आलोचना भारत से ज्यादा पाकिस्तान में हो रही है। पाक में धोनी ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में शामिल हैं। पाकिस्तान में धोनी की आलोचना इसलिए हो रही है, क्योंकि इंग्लैंड की जीत से सेमीफाइनल में पहुंचना उसके लिए अब आसान नहीं है। पाक अंक तालिका में इंग्लैंड की जीत से चौथे से पांचवें नंबर पर आ गया है और इंग्लैंड चौथे नंबर पर।
देखें, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
Summary of Dhoni and Jadhav s innings at the end #INDvENG #CWC19 pic.twitter.com/epvYZL91Qw
— AngryRavi (@ravikiran248) June 30, 2019
Kohli:Why You Don't even Try..? Dhoni And Kedar Jadhav:#indiavsEngland #INDvENG pic.twitter.com/d9zshrOLTu
— कह_के_लेंगे (@yashrajput_13) June 30, 2019
Dhoni & Jadhav scored 39 runs off last 31 balls for the SIXTH wicket! That is beyond explanation! #INDvENG
— Satish Acharya (@satishacharya) June 30, 2019
Dhoni and Jadhav doing very well on Day 4 last session of this edgbadston test. All to play for tomorrow. #CWC19 #INDvENG
— Rahul Ganjoo (@elegantlywasted) June 30, 2019
Pic 1: What Pakistan expected from Chahal, Kuldeep & Dhoni
Pic 2: What Chahal, Kuldeep & Dhoni actually delivered
#indiavsEngland pic.twitter.com/mxFtnIDmJr— Pankaj Gulati (@panky101) June 30, 2019
When Dhoni tries to hit in last over after going for singles earlier :
#indiavsEngland#INDvENG pic.twitter.com/fAVfV379R3— Divyanshu R Tripathi (@swadesi_) June 30, 2019
Well done , Lt Colonel MS Dhoni has done a successful surgical strike against Pakistan.#INDvENG pic.twitter.com/zIQWZNsOwc
— Sylva (@Sylva_Sk) June 30, 2019
Before Match?. After Match ?#INDvENG#DhoniAtCWC19#Dhoni pic.twitter.com/DuzTxrzBln
— . (@Logicalcrook1) July 1, 2019
This is what all the Indian cricketing fraternity is saying right now to #Dhoni and #Jadhav. #indiavsEngland pic.twitter.com/c55sLodcVf
— Abhilash M (@iam_abhilashm) June 30, 2019
Indians watching dhoni play last 5 overs pic.twitter.com/PzbKkgVaxE
— E. (@EngineeRoholic) June 30, 2019
#Dhoni
Dhoni fans be like ??????? pic.twitter.com/6ojfPp2m9L— Thala Ajith (@EnrumThalaAjith) June 30, 2019
England : We are back in semifinal race.
India : #indiavsEngland pic.twitter.com/08fXqwlDS3— Rohit Vertex Goswami ??? (@rohit_vertex) June 30, 2019
Dhoni is actually increasing his average day by day … #indiavsEngland pic.twitter.com/tyKn6yqqsw
— KING KOHLI SIR (@ABviratfan) June 30, 2019
#indiavsEngland dhoni leading by example along with jadhav pic.twitter.com/xEZAeJNc22
— Digital Singh (@ssingh2p) June 30, 2019
Major Dhoni made sure pakistan takes flight home #indiavsEngland #INDvENG #TeamIndia pic.twitter.com/tjkxw8C41v
— Joshua West (@Trampcomedyshow) June 30, 2019
Dhoni and Kedar eating dot balls like there is no tomorrow!#ENGvIND #CWC19 pic.twitter.com/ygjTYkKBXT
— Yousaf Ilyas (@yousafilyas) June 30, 2019
#Dhoni entering #England’s dressing room.#CWC19 pic.twitter.com/5cqkVfjXtH
— marb (@TheAsadRaza) June 30, 2019
Well said. #Dhoni pic.twitter.com/R07FJZi0jn
— Tamilselvam (@Tamilse58029402) June 30, 2019
पाकिस्तान के आठ मैचों में कुल नौ अंक हैं जबकि इंग्लैंड के आठ मैचों में कुल 10 अंक हैं. दोनों के एक-एक मैच बचे हैं. पाकिस्तान अगर अपना अगला मैच बांग्लादेश से जीत भी जाता है तो उसके कुल अंक ग्यारह होंगे और इंग्लैंड जीत जाता है तो उसके कुल अंक बारह हो जाएंगे.धोनी की आलोचना अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ मैच से ही हो रही है, जिसमें भारत हारते-हारते जीता था. अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ धोनी ने 52 गेंद पर 28 रन की पारी खेली थी. लेकिन अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ कप्तान कोहली को छोड़ हर खिलाड़ी ने ख़राब खेला था.
रोहित शर्मा तो 10 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ भी धोनी की पारी की आलोचना हो रही है जबकि धोनी ने 61 गेंद पर 56 रन की पारी खेली थी. वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा 23 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए थे और कप्तान कोहली ने 82 गेंद पर 72 रन बनाए थे.