आपने बहुत से अमीर देशों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसे देश के बारे में सुना है जहां पर रहने वाला हर तीसरा शख्स करोड़पति हो, नही न तो आइए आज हम आपको ऐसे ही एक देश के बारे में बताने जा रहे है।
वेल्थ इनसाइट की सीएनएन पर छपी रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस से सटे मोनाको सिटी में दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति रहते हैं। सर्वे में सबसे ज्यादा अमीरों के शहर की लिस्ट में 31.1% के साथ मोनाको को पहला स्थान मिला है, वहीं लंदन सिटी को इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है।
आपको बता दें की मोनाको की GDP दुनियाभर में सबसे ज्यादा है। इस शहर में प्रोपर्टी के दाम न्यूयॉर्क सिटी से दुगने हैं। मात्र 2 किलोमीटर के दायरे में बसा है पूरा देश। आपको बता दें कि, मोनाको शहर की कुल आबादी 38 हजार है और इनमें से 13 हजार से भी ज्यादा लोग करोड़पति हैं। दुसरे यूरोपीय देशों के मुकाबले यहां के लोगों की इनकम सबसे तेजी से बढ़ी है। यहां के लोग आलिशान घरों में रहते हैं।
जानकारी के अनुसार, वेल्थ इनसाइट ने अपने सर्वे में उन लोगों को शामिल किया जिनकी दौलत 10 लाख डॉलर (6.70 करोड़ रुपए) से ज्यादा थी। इसमें उनके घर की कीमत शामिल नहीं है। मोनाको में हर तीसरे व्यक्ति की दौलत 10 लाख डॉलर से ज्यादा है। सर्वे में पता चला है कि, यहां पर रहने वाले हर किसी के पास महंगी गाडियां है।